पंजाब26जून2023*590 नशीली गोली आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चैकिंग के दौरान गांव तूतवाला की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 590 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान जसविंद्र सिंह उर्फ लाल पुत्र सुरजीत सिंह वासी तूतवाला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन