पंजाब23सितम्बर23*ट्रैफिक पुलिस ने अग्रसैन चौक पर काटे चाला
अबोहर, 23 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन द्वारा गाडिय़ों में काली फिल्म लगाने वालों के चालान काटने के निर्देश जारी किये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह, एएसआई शेर सिंह किकरखेड़ावाले व अन्य पुलिस पार्टी ने अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी काले फिल्म लगाने वाली गाडिय़ों के चालान काटे। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाईल सुनने वालों के भी चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि कार चालक अपने कार के शीशों पर काली फिल्म न लगाएं व वाहन चलाते समय मोबाईल न सुनें। उन्होंने अपने वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने व दस्तावेज साथ रखने की अपील करते कहा कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, वाहनों की चैकिंग करती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला