March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब22जून*दहेज प्रथा के मामले में कर्मवीर काबू

पंजाब22जून*दहेज प्रथा के मामले में कर्मवीर काबू

पंजाब22जून*दहेज प्रथा के मामले में कर्मवीर काबू
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई रेशम सिंह व अन्य टीम ने कर्मवीर पुत्र दविंद्रजीत सिंह वासी थम्मनवाला फिल्लोर जिला जालंधर को दहेज प्रथा के मामले में काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत मेें पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच एएसआई रेशम सिंह कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता रवनीत कौर पुत्री नगिंद्र सिंह किलियांवाली पत्नी कर्मवीर ने फाजिल्का के एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की थी कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग परेशान करते हैं और मारपीट कर घर से निकाल दिया है। मामले की जांच के बाद डीए लीगल की राये लेने के बाद थाना खुईयांसरवर पुलिस ने रवनीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 54, 16.05.2022 भांदस की धारा 498ए, 406, सैक्शन 4 डॉरी एक्ट के तहत उसके पति कर्मवीर पुत्र दविंद्रजीत सिंह वासी थम्मनवाला फिल्लोर जिला जालंधर पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
फोटो: 4 पुलिस पार्टी व आरोपी