पंजाब22जून2023*पूर्व पार्षद मनविंद्र सिंह किल्लों ने जेपी पार्क में चलाया सफाई अभियान
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): नगर निगम के पूर्व पार्षद मनविंद्र सिंह किल्लों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जे.पी. पार्क में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने पार्क में उगी घास व गंदगी को हटाया। इसके अलावा उन्होंने पार्क में पौधारोपण किया। मनविंद्र सिंह किल्लों ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण शाम के समय व सुबह यहां काफी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं। पार्क में सफाई व्यवस्था को बनाये रखने के लिए प्रयास किये जा रहा है। उन्होंने यहां आने वाले लोगों से अपील की है कि पार्क में गंदगी न फैलायें और डस्टबिन में कूड़ा कचरा डालें। उन्होंने कहा कि वे काफी समय से पार्क की देखरेख कर रहे हैं।
फोटो:4, पार्क में सफाई करते मनविंद्र सिंह किल्लों व उनके साथी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया