पंजाब21जनवरी*10 किलो चूरा पोस्त सहित ट्राला ड्राईवर व कंडक्टर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा) : फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता, एसपीडी अजयराज सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है, उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना खुइयां सरवर के प्रभारी राजवीर कौर, पटी सदीक चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सब इंस्पैक्टर रविन्द्र शर्मा दौराने गश्त गुमजाल बस स्टैंड पर जा रहे थे कि सामने से ट्राला आता दिखाई दिया। शक के आधार पर रोक तलाशी ली तो ट्राले में से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव देऊबाठ (तरनतारन) निवासी हरपाल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह व गांव वडाला मजीठा निवासी साहब सिंह पुत्र हरी सिंह के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुइयां सरवर पुलिस ने मुकदमा नंबर 15, 20-2-2022 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस पार्टी द्वारा कडी नाकाबंदी जारी है। राजस्थान से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। चैकिंग दौरान दोनों को काबू किया गया है। दोनों को रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
फोटो 02- जानकारी देते थाना प्रभारी मैडम राजवीर कौर व आरोपी।
————-
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जोधपुर24अगस्त26*रेलवे खानपान इकाइयों पर विशेष निगरानी,रोज होगी जांच*
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*