पंजाब18जूनपार्षद सेवा सिंह के बेटे पर कातिलाना हमला
9 आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज
अबोहर, 18 जून (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी संदीप सिंह द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ गुण्डागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सतपाल सिंह ने पंजपीर निवासी पार्षद सेवा सिंह के बेटे अमरिंद्र सिंह के बेटे पर कातिलाना हमले करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार अमरिंद्र सिंह पुत्र सेवा के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 142, 18.06.22 भांदस की धारा 307, 341, 324, 323, 427, 148, 149 के तहत नवदीप बाठ पुत्र सोहन सिंह वासी किकरखेड़ा, निजर सिंह, सुख करण सिंह कैलाश नगर अबोहर, अमित संधू, निरवैर सिंह रूकनपुरा खुईखेड़ा, सन्नी व अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अमरिंद्र सिंह अपनी कार में जा रहा था। उक्त सभी लोगों ने एक साजिश के तहत उसपर हमला बोल दिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अबोहर में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच एएसआई सतपाल कर रहे हैं।
फोटो: 3, घायल अमरिंद्र सिंह व टूटी हुई कार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
*प्रयागराज 07जुलाई25* सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट से गुहार*
* महाराष्ट्र 07जुलाई25*मैं मराठी नहीं बोलता, किसी में दम हो तो महाराष्ट्र से निकालकर दिखाओ’, ‘निरहुआ’ ने दिया चैलेंज..!*
*पुणे 07जुलाई25*में 16 करोड़ की संपत्ति, विदेश से फंडिंग, 18 सदस्यीय गिरोह सक्रिय..!*