पंजाब17मई23*20 बोतल अवैध शराब सहित काबू, जेल भेजा
अबोहर, 17 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई रेशम सिंह दौराने गश्त गांव पंजकोसी की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 20 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरबिलास सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी दानेवाला संतकोसी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल
रोहतास10मई26*मातृ दिवस पर डीडीयू जंक्शन पर “शिशु आहार कक्ष” सुविधा का शुभारंभ*
हरदोई10मई26*गर्रा नदी में हादसा: तरबूज तोड़ने गया युवक नदी में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस