पंजाब17जून23*युवक को किडनेप कर मारपीट करने के आरोप को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 17 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआईअमरीक सिंह ने किडनेप कर मारपीट करने के आरोपी अजय कुमार पुत्र दलबाग सिंह वासी किल्लियांवाली को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि अबोहर के बस स्टैंड के निकट से एक युवक को किडनैप कर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडित युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपचाराधीन संत नगर निवासी गौरव पुत्र राजिंदर कुमार ने बताया कि वह मंगलवार देर रात बठिंडा से बस पर अबोहर आया था। जब वह जैन नगर रोड पर रात करीब 12 बजे एक होटल में पहुंचा तो वहां पर उनके मोहल्ले के कुछ युवकों ने किडनैप कर गाडी में डाल लिया। गौरव ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर गाडी में डालकर संत नगर मोहल्ले में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि गौरव के परिवार की दूसरे गुट के साथ पुरानी रंजिश चलती है। जिसके चलते उक्त लोगों द्वारा उससे मारपीट की गई थी।
फोटो: 5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण