पंजाब17जून23*चैक बाऊंस के भगौड़े आरोपी दो काबू
अबोहर, 17 जून (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कोर सिद्धू, एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल द्वारा अदालत से भगौड़ा हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एएसआई कृष्ण लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने फरीदकोट निवासी बाबू राम पुत्र बूटा सिंह, दुरलाभ सिंह पुत्र रेशम सिंह वासी फरीदकोट को 138 के मामले में भगौड़ा होने के आरोप में काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में 138 के आरोप में अदालत में पेश नहीं हुए। जिसके बाद अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। नगर थाना पुलिस ने दोनों को काबू किया।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*