पंजाब14दिसम्बर*290 नशीली शीशियां कोरेक्स व 2700 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने 290 नशीली शीशियां कोरेक्स व 2700 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों लाल कृष्ण उर्फ प्रवीण पुत्र वेद प्रकाश 2वाई श्रीगंगानगर राजस्थान व अभिषेक पुत्र श्याम सुंदर वासी 57एनपी रायसिंहनगर जिला गंगानगर राजस्थान न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों काके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
गौरतलब है कि डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि हमारी टीम कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस ने गंगानगर रोड पर गुमजाल के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि दो युवक पैदल आते दिखाई दिये। शक के आधार पर दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके बैग से 290 नशीली शीशियां कोरेक्स व 2700 नशीली गोलियों बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाल कृष्ण उर्फ प्रवीण पुत्र वेद प्रकाश 2वाई श्रीगंगानगर राजस्थान व अभिषेक पुत्र श्याम सुंदर वासी 57एनपी रायसिंहनगर जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 142, 12.12.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहरी पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि यह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करते हैं। जांच के बाद सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:3, जानकारी देते डीएसपी व पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*