पंजाब14दिसम्बर*संदीप कौर ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर पुलिस ने महिला के घर में घुस कर अश्लील हरकतें करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़ता संदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी दलमीर खेड़ा ने डीएसपी से मिलकर मांग की है कि यदि मुझे या मेरे परिवार को कोई हानि होती है तो उसके जिम्मेवार कुलविंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह, मलकीत सिंह पुत्र जागीर सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह, वीरपाल कौर पत्नी मनप्रीत सिंह, बिट्टु सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी दलमीरखेड़ा होंगे। महिला ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। डीएसपी ने थाना प्रभारी को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर पुलिस ने संदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी दलमीरखेड़ा के बयानों पर मुकदमा नं. 140, 7.12.2022 भांदस की धारा 452, 354, 341, 323, 148, 149 के तहत उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, डीएसपी से मिलती महिला संदीप कौर।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*