पंजाब13जुलाई23*पैसे खुर्द बुर्द करने के आरोप में पिता-पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभरी गुरचरण सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह ने सुरेश कुमार उर्फ शैरी नरूला पुत्र किशोरचंद वासी गली नं. 8 नई आबादी अबोहर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 74, 11.07.23, भांदस की धारा 406, आईपीसी के तहत पिता राज कुमार पुत्र मरारी लाल, आशु व अमित पुत्रान राजकुमार वासी गली नं.4 नई आबादी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरेश कुमार उर्फ शेरी नरूला ने एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की थी कि उसने 5 लाख रूपये राज कुमार व उसके बेटे को दिये थे लेकिन राज कुमार ने पैसे वापिस नहीं किये। उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। उच्चाधिकारियों ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिये। नगर थाना पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच नगर थाना 2 की पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि जल्द आरोपियों को काबू किया जायेगा।
फोटो:3, शिकायतकर्ता सुरेश कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*