पंजाब13अक्टूबर*बाबा जीवन सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा): इंदिरा नगरी में स्थित गुरूद्वारा में सभी श्रद्धालुओं द्वारा आज बाबा जीवन सिंह के जन्मोपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन इंदिरा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापिस गुरूद्वारा साहिब में पहुंचे। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह चाय-ठण्डे व लंगर का प्रबंध किया गया था। इस दौरान आल पंजाब लेबर यूनियन के प्रधान बिट्टु सिंह, भगवंत सिंह उर्फ बग्गी, लवप्रीत, जतिंद्र सिंह, शेर सिंह, शेरू, पूर्ण सिंह, काका सिंह, निशान सिंह , बलकार सिंह व अन्य सेवादार मौजूद थे। इस नगर कीर्तन में महिलाओं ने भी बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। गतका टीम द्वारा करतब दिखाए गए। इस अवसर पर नगर निगम के वार्ड नं. 34 पार्षद पुनीत अरोड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया।
फोटो:5, नगर कीर्तन की झलकियां।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट