पंजाब 13अक्टूबर*सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल ने नवनियुक्त डीसी बबीता कलेर को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा): अबोहर की जानी-मानी संस्था पंजाबी सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल, समाजसेविका कविता सौलंकी, विक्रम शर्मा, नरेश कुमार, मनजीत सिंह आदि ने नवनियुक्त डीसी फाजिल्का बबीता कलेर को स्मृति चिन्ह के रूप में भगत सिंह का चित्र भेंट किया व उनका स्वागत किया। गिल ने डीसी बबीता कलेर को बताया कि उनकी संस्था देश के शहीदों के बारे में लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। उनके इस काम में प्रशासन का विशेष सहयोग मिल रहा है। डीसी बबीता कलेर ने संस्था की प्रशंसा करते कहा कि हमें अपने शहीदों को भूलना नहीं चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।
फोटो:6, डीसी बबीता कलेर को स्मृति चिन्ह भेंट करते पंजाबी सभ्याचार मंच के सदस्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*