पंजाब09जनवरी25*मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 09 जनवरी (शर्मा/ सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाले दूसरे आरोपी गुरदर्शन सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मार्कफैड के गोदाम में चोरी करने वाले आरोपी शेर सिंह पुत्र हरबंस सिंह अबोहर को गेंहू व ट्राली सहित काबू किया था। नगर थाना पुलिस ने किसान नेता सुखजिंद्र सिंह प्रधान बीकेयू राजेवाल पुत्र सुरिंद्र सिंह वासी नानक नगरी गली नं.5 के बयानों पर मार्कफैड गोदाम में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 267, 24.12.24, धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत अवि मनवंदा, छिंदरपाल, शेर सिंह, व 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अबोहर पंजाब31जुलाई26*आप नेता सुहानी डोडा ने शहीद ऊधम सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन
अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात,
आजमगढ़31जुलाई26*आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त*