पंजाब09जनवरी25*श्रीगंगानगर रोड फाटक पर कब बनेगा पुल, लोग परेशान
अबोहर, 09 जनवरी (शर्मा/ सोनू): श्रीगंगानगर रोड पर रेलवे फाटक बार-बार बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रेल मंत्रालय द्वारा इस फाटक पर पुल पास हो चुका है लेकिन कुछ कारणों के चलते अभी तक फाटक पर पुल नहीं बन सका है। सुबह के समय स्कूली बच्चों को फाटक बंद होने के कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी राजू चराया ने रेल मंत्री को प्रार्थना पत्र लिखकर गंगानगर अबोहर रेलवे फाटक पर पुल बनाने की मांग की है। इस मामले में एमपी सुखबीर बादल ने भी मुद्दा उठाया था लेकिन अभी तक मामला जस की तस है।
फोटो : 5 फाटक बंद होने से इंतजार करते लोग व राजू चराया।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
अबोहर पंजाब31जुलाई26*आप नेता सुहानी डोडा ने शहीद ऊधम सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन
अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात,
आजमगढ़31जुलाई26*आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त*