April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब09जनवरी24*155 नशीली गोलियों सहित युवक काबू

पंजाब09जनवरी24*155 नशीली गोलियों सहित युवक काबू

पंजाब09जनवरी24*155 नशीली गोलियों सहित युवक काबू

अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की खास रिपोर्ट यूपीआजतक

अबोहर, 09 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी प्रभारी बजीतपुर भोमा, एएसआई सर्बजीत सिंह, दौराने गश्त बजीतपुर भोमा की तरफ जा रहे थे कि संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 155 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान सियाराम पुत्र मुकेश कुमार वासी सुखचैन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

Taza Khabar