पंजाब08अप्रैल*रेलवे पुलिस ने 20 किलो चूरा पोस्त सहित जीजा-साले को काबू किया, रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 08 अप्रैल (शर्मा/सोनू): स्पैशल डीजेपी मैडम शशि प्रभा, एआईजी डीएसपी जतिंद्र सिंह बावा द्वारा पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए एक अभियान चला रखा है जिसके तहत रेलवे थाना पंजाब पुलिस अबोहर के प्रभारी दर्शन सिंह, एएसआई वधावा सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चैकिंग के दौरान रेलवे प्लेटफार्म पर जीजा-साला सूबा सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी ख्याली ढाब, जश्न सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी संत नगरी गली नं. 4 अबोहर को 20 किलो डोडा पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज ड्यूटी मैजिस्ट्रेट न्यायाधीश जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेजने के आदेश पारित किए। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि यह आरोपी मलोट में पोस्त बेचने का काम करते हैं। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो : 001, पुलिस पार्टी आरोपी को ले जाते हुए।

More Stories
भागलपुर16जुलाई26*प्राचीन जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा छोटेलाल रथ वाला हसनगंज पार्टी कारखाना चौक भागलपुर
भागलपुर16जुलाई26*ततारपुर थाना अंतर्गत एक अपराधी 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।