पंजाब07जनवरी*सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस ने 13300 नशीली गोली सहित आरोपी को काबू किया
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता, एसपीडी अजयराजवीर सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के निर्देश जारी कर रखे हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी जालंधर सिंह, सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश लिंकरोड बाईपास बहावलवासी रोड पर कड़ी नाकाबंदी कर रखी थी। इतने में एक युवक हाथ में बैग लिए हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह की मौजूदगी में शक के आधार पर जब युवक को रोककर बैग की तलाशी ली तो बैग मे से 13300 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ गिल पुत्र जसविंद्र सिंह वासी कोटला राये के बाघा पुराना जिला मोगा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं.3, 6.01.2022 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर बारीकी से पूछताछ की जायेगी कि आरोपी कहां से गोलियां लेकर आया था ओर किसे सप्लाई करनी थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 1, आरोपी व जानकारी देते डीएसपी संदीप सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान