पंजाब06फरवरी*कोर्ट कम्पलैक्स में लगाया गया पहली बार रक्तदान कैम्प
न्यायाधीश लखबीर सिंह, न्यायाधीश अर्जुन सिंह ने भी किया रक्तदान
अबोहर, 6 फरवरी (शर्मा/सोनू) : अबोहर कोर्ट कम्पलैक्स में पहली बार रक्तदान कैम्प न्यायाधीशों द्वारा लगाया गया। इस कैम्प में मुख्य मेहमान के तौर पर सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर, लीगल सर्विस अथॉरिटी के सैक्ट्री सीजीएम (न्यायाधीश) अमनदीप सिंह अबोहर पहुंचे थे। रक्तदान कैम्प में न्यायाधीश लखबीर सिंह, न्यायाधीश अर्जुन सिंह ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा एडवोकेट अमन, मैडम सुखबीर कौर, आदेश गोयल, हैडकांस्टेबल सुखदेव सिंह, जश्रप्रीत सिंह, नवीन पूनिया, अनीश बठला, पंकज खुराना, रामलाल मेघ, मुकेश सियाग, खरैतीलाल डोडा, तेजिंद्र खालसा, वेद प्रकाश भाटी, मुंशी नवीन कुमार, हैडकांस्टेबल दिलराज सिंह सहित 80 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर न्यायाधीश के साथ महिला कोर्ट अबोहर के न्यायाधीश एडीशनल सैशन जज अर्चना कम्बोज, न्यायाधीश अनीश गोयल, न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन, न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर, न्यायाधीश राजन अनेजा, न्यायाधीश अर्जुन ङ्क्षसह, न्यायाधीश लखबीर सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अमनदीप धारीवाल, पूर्व सैक्ट्री प्रकाश सिंह बराड़, पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, रवि कड़वासरा, सुनील कड़वासरा, तेजिंद्र सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह, लीगल सर्विस अथॉरिटी मैंबर देसराज कम्बोज, राज कुमार कुंडल, विवेक गुलबद्धर, राजिंद्रपाल सिंह बराड़, राकेश भठेजा, खरैती लाल डोडा, अरूण मुंजाल, संदीप बजाज, संदीप ठठई, मुकेश कुमार उर्फ लक्की, गौरव बजाज, कंवरसैन, शाम सुंदर, पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, अनिल कामरा, हंसराज बिश्रोई, अमृतपाल तिन्ना, प्रभजोत कालड़ा, कुलदीप सिंह राजपुरा, नवीन पूनिया, गौरी शंकर माकड़, एडवोकेट काजल, अनीता चलाना, निधि बेरी, सुनीता शर्मा, अमनदीप कौर, सिमरन सोढ़ी, योगिता, निशा, सरिता मलेठिया, जेसमीन बिश्रोई, एडवोकेट बाघला, रमनदीप कम्बोज, अनीशा, सोनू, अमनदीप भोमला, किरण शर्मा, सुखबीर कौर के अलावा अन्य वकील मौजूद थे।
फोटो:5 रक्तदान करते न्यायाधीश व मौजूद वकील।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या9अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली9अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश9अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें…….