March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब06फरवरी*अबोहर को नशामुक्त व भयमुक्त बनाना है : महेंद्र रिणवा

पंजाब06फरवरी*अबोहर को नशामुक्त व भयमुक्त बनाना है : महेंद्र रिणवा

पंजाब06फरवरी*अबोहर को नशामुक्त व भयमुक्त बनाना है : महेंद्र रिणवा
अबोहर, 06 फरवरी (शर्मा): वार्ड नं. 24-25 में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र रिणवा ने बताया कि अबोहर शहर नशे की दलदल में फंस चुका है। इसको बचाने के लिए हमें कड़े कदम उठाने होंगे। अगर आप अबोहर की जनता मुझे सहयोग करे तो हम अबोहर शहर को नशामुक्त व भयमुक्त कर सकते हें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। पंजाब में अकालीदल-बसपा की सरकार बनने जा रही है। आप स. सुखबीर सिंह के हाथ मजबूत करीए। अबोहर में अकाली दल पहली बार अपने बलबूते पर चुनाव लडऩे जा रहा है। आप 20 फरवरी को अकाली दल के पक्ष में मतदान कर उन्हें मतों से जिताएं। इस अवसर पर हरबिंद्र सिंह हैरी ने कहा कि अबोहर जो विकास कार्य हो रहे हैं वह अमृत योजना के तहत किए जा रहे हैं। पंजाब में बीजेपी व अकाली दल की बादल सरकार रही थी। तभी बादल सरकार ने अमृत योजना के तहत करोड़ों रूपये का विकास कार्य मंजूर करवाये थे। मोदी सरकार ने पंजाब के शहरों को अमृत योजना में शामिल किया था जिसमें अबोहर का नाम भी शामिल। अकाली दल के सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अबोहर में अपनी पुरानी रंजिश निकालते हुए लोगों पर झूठे पर्चे करवाये हैं। मुझपर भी झूठे पर्चे करवाये हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 20 फरवरी को अकाली दल को मतदान कर अबोहर को भयमुक्त बनायें।
फोटो 5: जनसभा को सम्बोधित करते महेंद्र रिणवा, व उपस्थित लोग।