पंजाब06जुलाई*208 नशीली गोलियों के आरोपी रणजीत सिंह को जेल भेजा
अबोहर, 06 जुलाई (शर्मा/सोनू) : नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, राज सिंह ने 208 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी रणजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी फैज कोठी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, राज सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त फैज कोठी की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि रणजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी फैज कोठी नशीली गोलियां बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर छापा माराकर रणजीत सिंह को काबू किया। उससे 208 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन