पंजाब06जुलाई*पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग ने अबोहर व बल्लुआना विधानसभा का किया दौरा, किसानों की समस्याएं सुनी
सरपंच हरप्रीत सिंह दौलतपुरा ने कहा कि हम कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे
अबोहर, 06 जुलाई (शर्मा/सोनू) : पंजाब प्रदेश के प्रधान राजा वडिंग ने बार्डर के किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए अबोहर व बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। कुछ समय पहले ही विधानसभा में मुद्दा उठाया गया था कि किसानों पर कम पानी मिलने के कारण बागों को काफी नुक्सान पहुंचा है। राजा वडिंग गांव वरियामखेड़ा में सरपंच सुधीर भादू के निवास स्थान पर पहुंचे। उनके साथ सोनू सिद्धू, करणवीर पन्नीवाला, सरपंच दौलतपुरा हरप्रीत सिंह, परम सिंह दलमीर खेड़ा, गांव आलमगढ़ के पूर्व सरपंच व जिला परिषद् मैंबर मक्खन लाल के अलावा कई सरपंच व पंच पहुंचे थे। राजा वडिंग ने किसानों की समस्याएं सुनी और कहा कि यह समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रख इनका हल करवाया जायेगा। अधिक गर्मी व नहरी बंदी के कारण बागों का काफी नुक्सान हुआ है। किसानों ने मांग रखी कि उन्हें इसका मुआवजा दिया जाये। दूसरी तरफ गांव दौलतपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह पुत्र पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने कहा जल्द ही किसानों की मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाये। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे। अबोहर में कुछ कांग्रेसियों के निवास पर राजा वडिंग पहुंचे थे।
फोटो:2, लोगों को सम्बोधित करते राजा वडिंग, हरप्रीत सिंह व उपस्थित लोग
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*