पंजाब05फरवरी*गांव तेलूपुरा के अनेकों परिवार हुए कांग्रेस में शामिल
-संदीप जाखड़ के नेतृत्व में प्रतिदिन शहर व गांववासियों का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी
अबोहर 05 फरवरी: आगामी विधानसभा चुनावों में अबोहर से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस का पंजा दिनों-दिन ओर भी मजबूत होता नजर आ रहा है जिसके चलते गांव तेलूपुरा निवासी घड़सी राम सोखल, जगदीश, पंकज, सुल्तान, गुरदीप, पिरथी, भोड़ीवाल, सुनील भोड़ीवाल, शेखर भोड़ीवाल सहित अनेकों परिवारों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी संदीप जाखड़ ने उन्हें सिरोपा भेंट कर पूरे आदर सम्मान के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। अपने सम्बोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि पंजाब में अपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार द्वारा अबोहर इलाके के साथ सदा ही सौतेला व्यवहार किया गया था और अबोहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अकाली-भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया है, लेकिन कांग्रेस सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा और गांवों व शहर में निरन्तर ग्रांटें दिलवाकर विकास करवाया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी बातों में नही विकास करवाने में विश्वास रखती है ओर साफ नीयत के साथ कांग्रेस सरकार शहर का सम्पूर्ण विकास करवाने हेतू प्रयास कर रही है जोकि हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*