पंजाब05दिसम्बर22*आप सरकार अबोहर के साथ कर रही है सौतेले व्यवहार : संदीप जाखड़
बस स्टैंड व नेहरू स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्य हुए बंद
अबोहर, 05 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने आप सरकार पर अबोहर के साथ सौतेला व्यवहार करने आरोप लगाये हैं। संदीप जाखड़ ने कहा जब उन्होंनेे विधानसभा में अबोहर के बस स्टैंड व नेहरू स्टेडियम का मुद्दा उठाया था जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि यह काम चार माह में पूरा हो जायेगा और इसका उद्घाटन संदीप जाखड़ से करवाया जायेगा। विधायक जाखड़ ने कहा क उद्घाटन तो दूर की बात बस स्टैंड व नेहरू स्टेडियम को बीच में रोक कर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब यहां पूरे जोर शोर से काम चल रहा था। हमारी मेहनत के चलते अबोहर अच्छे शहरों में गिना जाने लगा है। लेकिन अब आप सरकार शायद अबोहर को फिर से डुबोना चाहती है क्योंकि उन्हें यहां के लोगों से हार का मुंह देखना पड़ा था। विधायक जाखड़ ने कहा कि मैंने व मेरी टीम ने सफाई अभियान के तहत पेड़ पौधे लगाकर सफाई व्यवस्था में सुधार किया है। अब आप सरकार की जिम्मेवारी है कि इस व्यवस्था को बनाए रखे और अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाये।
फोटो: 4 अधूरा पड़ा बस स्टैंड व नेहरू स्टेडियम, जानकारी देते संदीप जाखड़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली10अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली10अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर9अगस्त26* जुआ खेलने एवं आयोजन करने वाले 19 व्यक्ति 5,10,000 रुपया नगदी के साथ गिरफ्तार।