पंजाब05जुलाई2023*100 ग्राम अफीम समेत कैंटर चालक सहित दो काबू
अबोहर, 05 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजपुरा नाके पर एक कैंटर को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो कैंटर में से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बूटा मसीह पुत्र बलकरण मसीह वासी खवाजा वरदारा थाना ध्यिानपुर कोटली जिला गुरदासपुर व कंडक्टर जोगा सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी भट्टीयां तहसील जिला गुरदासपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 71, 4.07.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो: 3 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*इस साल का पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक
लखनऊ १६ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.
महोबा १६ फरवरी २६ * उत्तर प्रदेश के महोबा में ‘जल जीवन मिशन’ की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है