पंजाब05जुलाई23*लूटपाट के मामले में विक्की उर्फ अन्ना गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 05 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एसआई अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट के आरोपी विक्की उर्फ अन्ना पुत्र राजिंद्र कुमार उर्फ माली संत नगरी गली नं.1 को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार मिली जानकारी के अनुसार अरूण कुमार वासी बुर्जमुहार कटियांवाली के साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 162, 3.08.21 भांदस की धारा 379बी, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
डेहरी रोहतास27मई26* वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे शिकार
पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*
बांदा27 मई 26*तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा के ऊपर पलटा**