March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब03फरवरी*बलात्कार के मामले में एक आरोपी राकेश सिंगला काबू, कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल भेजा

पंजाब03फरवरी*बलात्कार के मामले में एक आरोपी राकेश सिंगला काबू, कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल भेजा

पंजाब03फरवरी*बलात्कार के मामले में एक आरोपी राकेश सिंगला काबू, कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल भेजा
अबोहर, 3 फरवरी (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी लखविंद्र सिंह ने युवती के साथ 4 साल तक अवैध संबंध बनाने तथा बलात्कार करने के बाद शादी से मुकरने के आरोप में एक आरोपी राकेश सिंगला पुत्र प्रेमचंद सिंगला वासी संगरिया राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल भेजने के निर्देश जारी किये हैं। डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह ने बताया कि इस मामले मं अभी एक आरोपी को काबू किया गया है बाकी आरोपी फरार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर उसके साथ 2018 से अब तक अवैध संबंध बनाकर विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा नं. 10, 29.01.2022 भांदस की धारा 376, 451, 506, 120बी के तहत युवक नवी सिंगला पुत्र राकेश सिंगला व उसके पिता राकेश सिंगला पुत्र प्रेमचंद सिंगला, भाई नितेश, मां नीलम तथा बहन पारूल पुत्र राकेश सिंगला वासी संगरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में उसके पिता राकेश सिंगला को काबू किया है। लड़की का आरोप है कि पूरे परिवार की सहमती से यह काम हुआ है। लड़की ने फाजिल्का के एसएसपी से मिलकर अपनी बात बताई उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3 पुलिस पार्टी व आरोपी