पंजाब03दिसम्बर*शराब मामले में 2015 का भगौड़ा सिटी 2 ने काबू किया, जेल भेजा
अबोहर, 03 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने, भगौड़ों को काबू करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुकदमा नं. 23, 2012 में शराब मामले में वीरू पुत्र सुरेश कुमार वासी जसवंत नगर गली नं. 1 को काबू किया था। बीरू की जमानत होने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसे 2015 में भगौड़ा घोषित किया। नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार व एएसआई भूपिंद्र सिंह ने आरोपी बीरू को काबू कर न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश जारी किये।
फोटो:5, आरोपी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*