पंजाब03अगस्त*आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली महिला की जमानत हुई मंजूर
अबोहर, 3 अगस्त (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज विशेष की अदालत में आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली महिला सीता सुनियारी पत्नी राजिंद्र कुमार वासी जम्मू बस्ती के वकील रवि कुमार ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट रवि कुमार की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 306 में गिरफ्तार महिला सीता सुनियारी की जमानत मंजूर की।
गौरतलब है कि नगर थाना पुलिस ने मृतक लडक़े के पिता बग्गा सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी गली नं. 5 जम्मू बस्ती के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 105, 9.7.2022 भांदस की धारा 306 आईपसी के तहत महिला सीता सुनियारी पत्नी राजिंद्र सिंह वासी जम्मू बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि सीता सुनियारी अपने घर पर देह व्यापार का काम करती थी जिसे मृतक ने कई बार रोका लेकिन सीता उसपर पर्चा दर्ज करवाने की धमकियां देती थी। जिससे दु:खी होकर प्रीतम सिंह ने मजबूर होकर आत्महत्या कर ली थी।
फोटो: 7, महिला सीता सुनियारी। फाईल फोटो।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*