पंजाब02जनवरी24*गुरूद्वारा में चोरी करने वाला जगसीर सिंह उर्फ जग्गी पुलिस रिमांड पर
अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
अबोहर, 02 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, सीडफार्म चौकी के प्रभारी हिमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने ढाणी कड़ाका सिंह गुरूद्वारा की गुलक से पैसे चोरी करने वाले जगसीर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र रणजीत सिंह वासी नजदीक सतकबीर स्कूल पंजपीर टिब्बा अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
अलीगढ़7जून2026*FIR दर्ज , दारोगा जी सरकारी पिस्टल सहित गिरफ्तार*
उड़ीसा7जून2026*आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चीफ इंजीनियर “बैकुंठ नाथ बेहरा” के 9 ठिकानों पर विजिलेंस ने रेड मारी,
कानपुर नगर7जून26*रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, पत्नी को छोड़ सास के साथ की कोर्ट मैरिज।