पंजाब02जनवरी24*नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाला आरोपी गुरसवेक सिंह 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
अबोहर, 02 जनवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अवतार सिंह, नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। गत दिवस गांधी चौक में भीम कुमार की ज्वैलरी की दुकान में लूटपाट के इरादे से दुकान में घुसा और लूटपाट का प्रयास किया। एएसआई जगराज सिंह ने आरोपी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवा पुत्र बलवीर सिंह वासी गांव घुमियारा खेड़ा जिला मुक्तसर साहिब को काबू किया। आरोपी से एलईडी पंप व एक्शन गन बरामद की। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं.2, 1.1.24 भांदस की धारा 379बी, 427, 25, 27, 54 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सूत्रों से पता चला है कि गुरसेवक सिंह के खिलाफ पहले भी मुक्तसरसाहिब में मामले दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
वाराणसी25जुलाई26*श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ,
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*