पंजाब01सितम्बर*नगर थाना 2 की पुलिस ने महिला को पोस्त सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 1 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गुरूद्वारा नानकसर ठाठ कंधवाला रोड पर जा रहे थे कि सामने से एक महिला संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। महिला कांस्टेबल ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके बैग में से साढ़े 3 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला की पहचान गुरमीत कौर उर्फ जीतू पत्नी भोला सिंह वासी सराभा नगर पक्का सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। महिला के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:5, आरोपी महिला व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
कानपुर नगर7अगस्त26* कल्याणपुर कानपुर में सड़क हादसा, कार चालक की लापरवाही से पत्रकार घायल
कावड़ यात्रा में सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को किये छाता वितरित*