पंजाब01सितम्बर*प्रेमिका का बच्चे किडनेप करने वाले आरोपी को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 1 सितंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई कृष्ण लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने अपनी प्रेमिका के बेटे को किडनेप करने वाले आरोपी गुरलाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी जंडवाला सेखू जिला मुक्तसर साहिब को पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
गौरतलब है कि डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह व नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, एएसआई कृष्ण लाल ने एक प्रेमिका के बच्चे को किडनेप करने वाले प्रेमी गुरलाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी जंडवाला सेखू जिला मुक्तसर साहिब को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी प्रेमी को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह ने बताया कि नगर थाना पुलिस को लड़के के पिता गुरविंद्र सिंह पुत्र शिंगारा सिंह वासी जंडवाला सेखू जिला मुक्तसर हालाबाद दयाल नगरी, गली नं. 7 ने बताया कि उसके बेटे अगमदीप उम्र 6 वर्ष को उसकी पत्नी अमनदीप कौर के प्रेमी ने घर से सुबह बच्चे का अपहृण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 176, 30.08.2021 भांदस की धारा 365 आईपीसी के तहत प्रेमी गुरलाल पुत्र दर्शन सिंह वासी जंडवाला सेखू जिला मुक्तसर को काबू किया और बच्चे को बरामद किया। उन्होंने बताया कि लड़की की माता अमनदीप कौर तीन-चार महीने पहले उसके पास कुछ समय के लिए रहकर आई थी। आपस में प्रेम संबंध था। फिर उसने गुरलाल सिंह को छोड़ दिया और वापिस अपने पति गुरविंद्र सिंह के साथ रहने लगी। गुरलाल सिंह शनिवार को अपनी प्रेमिका अमनदीप कौर के घर आया और उसे अपने साथ रहने के लिए कहा। लेकिन अमनदीप ने इंकार कर दिया। गुरलाल सिंह ने सुबह 5 बजे उसके बेटे को किडनेप कर अपने साथ ले गया और फोन पर धमकी देता रहा। पुलिस ने आरोपी को बच्चे सहित काबू किया। डीएसपी ने बताया कि अगमदीप को परिजनों के हवाले किया गया है। आरोपी को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस बच्चे को परिजनों को सौंपती व आरोपी को अदालत में पेश
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
लखनऊ7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर7अगस्त26*जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का अभियान शुरू