पंजाब01सितम्बर*2 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपियों का डोप टैस्ट करवाया गया, तीनों आरोपियों को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 1 सितंबर (शर्मा): थाना बहाववाला के अंतर्गत आती चौकी सीतोगुन्ना के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह ने 2 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए तीनों आरोपियों अंकित पुत्र रणवीर कुमार वासी ढाणी बिशनपुरा थाना बहाववाला, करण कूकना पुत्र मदन लाला वासी भागसर थाना बहाववाला, प्रदीप कुमार पुत्र सुभाषचंद्र वासी सीतोगुन्ना का डोप टैस्ट करवाया गया। तीनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के आदेश जारी किये।
थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी सीतोगुन्नो के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव सीतोगुन्नो की तरफ गश्त कर रही थी। एएसआई काला सिंह को खास मुखबिर ने सूचना दी कि अंकित पुत्र रणवीर कुमार वासी ढाणी बिशनपुरा थाना बहाववाला, करण कूकना पुत्र मदन लाला वासी भागसर थाना बहाववाला, प्रदीप कुमार पुत्र सुभाषचंद्र वासी सीतोगुन्ना जो नशा लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। तीनों आरोपियों से 2 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। तीनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। तीनों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल मेें रखने के निर्देश जारी किये।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
औरैया १३ अप्रैल २६ * जय वैश्य समाज के राष्ट्रिय संरक्षक श्री रविंद्र गुप्ता जी पत्रकार का औरैया जनपद में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
वाराणसी१३ अप्रैल २६ * कैट के पांच सितारा होटल में गोली चली, लड़की घायल, वारदात को दबाने की भरपूर कोशिश, प्रेम प्रसंग से इनकार नहीं
लखनऊ १३ अप्रैल २६ * राजयपाल और सीएम ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और “हमारा जन भवन” नामक पुस्तक का विमोचन किया।