पंजाब01सितम्बर*मोटरसाईकिल चोरी के मामले में एक काबू, पुलिस रिमांड पर, दूसरा फरार
अबोहर, 1 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई सतपाल ने मोटरसाईकिल चोरी करने वाले एक आरोपी मंगु सिंह पुत्र मोदन सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं. 6 को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी से चोरी का मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दूसरा माडू अभी फरार बताया जा रहा है। नगर थाना पुलिस ने केवल कृष्ण कटारिया पुत्र लालचंद कटारिया वासी सुखेरा बस्ती गली नं. 5 के बयानों के आधार पर उसका मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 178, 31.08.2021 भांदस की धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मंगू सिंह पुत्र मोदन सिंह व माडू वासी इंदिरा नगरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच एएसआई सतपाल कर रहे हैं।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
लखनऊ7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर7अगस्त26*जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का अभियान शुरू