पंजाब01मई23*बेटी पर हमला करने के मामले में पिता-मां, भाई-भाभी पर पर्चा दर्ज
अबोहर, 01 मई (शर्मा/सोनू): गांव चुहड़ीवाला धन्ना में एडवोकेट सरिता मलेठिया पर उसके पिता प्रकाश चंद मलेठिया, माता गीता देवी, भाई मनजीत कुमार, भाभी अंजु बाला परिवारिक विवाद के चलते कातिलाना हमला किया। सरिता मलेठिया को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अबोहर लाया गया। उनके साथ एडवोकेट आनंद मल्होत्रा, अमित असीजा बावा, बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह संध्ूा, पूर्व प्रधान आर.एस.फोर, सैक्ट्री सिकंदर कपूर, पूर्व प्रधान अमनदीप धारीवाल सिविल अस्पताल पहुंचे। सरिता मलेठिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रैफर किया गया। उनके साथ परिवार का कोई भी सदस्य या रिश्तेदार मौजूद नहीं था। बार एसोसिएशन मैंबर आनंद मल्होत्रा सरिता मलेठिया को बठिण्डा लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है। रविवार को थाना खुईखेड़ा व बोदीवाला पुलिस द्वारा बयान कलमबद्ध किये गये। उनके ब्यानों के आधार पर मुकदमा नं. 25, 30.04.23 भांदस की धारा 307,324, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत भाई मनजीत, भाभी अंजु बाला, मां गीता देवी, पिता प्रकाश चंद पुत्र सतदेव वासी चुहड़ीवाला धन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। आरोपी घर से फरार बताये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:2 आरोपी परिवारिक सदस्य व उपचाराधीन सरिता मलेठिया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप