पंजाब ४ जून २०२६ * बार काउंसिल सदस्य चुने जाने पर एडवोकेट डी.पी. रंधावा का अबोहर में भव्य स्वागत, सुखमनी साहिब के पाठ के साथ किया गया जीत का शुक्राना
अबोहर, 04 जून (शर्मा/ सोनू): पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डी.पी. रंधावा के अबोहर आगमन पर शहर के अधिवक्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनकी ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, हनुमानगढ़ रोड, अबोहर में श्री सुखमनी साहिब जी का पावन पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने भाग लेकर अरदास की तथा रंधावा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट हरप्रीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। पाठ उपरांत संगत ने गुरु घर में माथा टेककर बार काउंसिल चुनाव में मिली इस महत्वपूर्ण जीत के लिए परमात्मा का शुक्राना अदा किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, उत्साह एवं भाईचारे से ओत-प्रोत रहा। अपने संबोधन में एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि एडवोकेट डी.पी. रंधावा की जीत केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय के विश्वास, एकता और संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि रंधावा ने सदैव वकीलों के अधिकारों, कल्याण और पेशे की गरिमा के लिए कार्य किया है, जिसके कारण उन्हें अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अबोहर की धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है और सभी अधिवक्ताओं को विश्वास है कि वे बार काउंसिल में वकीलों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए एडवोकेट डी.पी. रंधावा ने चुनाव में मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए समस्त अधिवक्ताओं, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके व्यक्तिगत प्रयासों की नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की सामूहिक शक्ति और विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बार काउंसिल के सदस्य के रूप में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके कल्याण एवं न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से अबोहर बार के अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए प्रेम, सम्मान और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा जताया गया विश्वास उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, तेजिंदर खालसा, एडवोकेट अमृतपाल टिन्ना, प्रताप सिंह टिन्ना, अमनदीप सिंह धालीवाल, लकी वयर, श्रवण कुमार, हैप्पी बराड़, अजयपाल जाखड़, गौरव धुरिया, विकास कौशल, गुरिंदर लौ जाखड़, आदेश ग्रेवाल, सफल हरप्रीत सिंह, विनोद कुमार बेरी, हरकीरत खोसा, नरोत्तम सियाग, जूली रानी, तेजवीर बराड़, सुनील सचदेवा, रजत थरेजा, अमित बावा असीजा, विनोद खंगवाल, आभा भगला, सिमरन सोढ़ी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एडवोकेट डी.पी. रंधावा को बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता वर्ग के हितों को नई दिशा मिलेगी तथा बार और बेंच के बीच समन्वय को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। गुरुद्वारा साहिब में अरदास एवं लंगर उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
फोटो:1, डीपी रंधावा वकीलों के साथ गुरूद्वारा साहिब में नतमस्तक होते।

More Stories
कानपुर नगर22जुलाई2026*60 लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*