पंजाब ४ जून २०२६ * पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसो. चंडीगढ़ के उपप्रधान आशीष बिश्रोई से बार एसो. अबोहर के पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू ने की मुलाकात
अबोहर, 04 जून (शर्मा/ सोनू): अबोहर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के उपप्रधान आशीष बिश्रोई से मुलाकात कर अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से वकीलों की सुरक्षा संबंधी कानून की आवश्यकता और उसके लिए किए जा रहे प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर एडवोकेट विक्रम राजपूत, समाजसेवी राजीव गोदारा सहित अन्य वकील मौजूद थे। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि न्यायिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होने के बावजूद अधिवक्ताओं को कई बार असुरक्षा और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानून बनाया जाना आवश्यक है। लखविंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए सभी बार एसोसिएशनों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। वहीं आशीष बिश्रोई ने भी वकीलों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी अधिवक्ताओं के कल्याण, सुरक्षा एवं पेशे से जुड़े अन्य मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया। इस दौरान बार और बेंच के बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने संबंधी विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
फोटो:5, पूर्व प्रधान एडवोकेट लखविंद्र सिंह सिद्धू आशीष बिश्रोई से मुलाकात करते

More Stories
सुलतानपुर४ जून २०२६ * थाना कादीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद
मथुरा 4 जून 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 509 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 4 जून 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 550 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*