पंजाब ४ जून २०२६ * डी.पी. रंधावा ने बार एसो. में आयोजित सैमीनार को सम्बोधित किया,डीपी रंधावा ने सभी वकीलों का जताया आभार
वकीलों की सुरक्षा के लिए कानून बनवाने को करना होगा सामूहिक संघर्ष : डी.पी. रंधावा
अबोहर, 04 जून (शर्मा/ सोनू): पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डी.पी. रंधावा ने अबोहर बार एसोसिएशन में आयोजित एक विशेष सेमिनार को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वकीलों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें बार काउंसिल का सदस्य चुना है, वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
अपने संबोधन में रंधावा ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे और किसी भी वकील को किसी प्रकार की परेशानी आने पर वह हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है और उनके सम्मान एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। रंधावा ने विशेष रूप से वकीलों की सुरक्षा संबंधी कानून की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए पूरे अधिवक्ता समुदाय को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून नहीं बनता, तब तक इस दिशा में प्रयास जारी रखने होंगे। सेमिनार के दौरान बार एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा अधिवक्ताओं के हितों से संबंधित सुझाव साझा किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बार काउंसिल से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़, सचिव अमृतपाल तिन्ना, ज्वाइंट सचिव अनुज चौधरी, कैशियर पवन कुमार, सचिव सिकंदर कपूर तथा एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने भी अपने विचार रखे और अधिवक्ताओं की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया तथा सेमिनार को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कृष्ण लाल, सिकंदर कपूर, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार उर्फ लक्की, तेजिंद्र सिंह खालसा, धर्मपाल, विकास गुप्ता, राजा मिढ़ा, महिला वकील सुखबीर कौर, नेहाश्री, श्रुति भीमवाल, जैसमीन बिश्रोई, विक्रमराजपूत, आनंद साईं, सिमरन सोढी, आभा बाघला, सुनीता शर्मा, रीधि बेरी, मुकेश सियाग, जयदयाल कांटीवाल, विनोद मेहता व अन्य वकील मौजूद थे। सेमिनार का समापन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
फोटो:4, उपस्थित वकीलों को सम्बोधित करते डी.पी. रंधावा व अन्य

More Stories
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर22जुलाई26*कई महीनो से डकार रहे राशन ग्रामीणों का राशन कोटेदार