पंजाब12जनवरी*अबोहर में रेन बसेरा न चलने के कारण सर्दी से एक व्यक्ति की मौत
नगर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी रूम में रखवाया
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): अबोहर शहर में नगर निगम द्वारा रैन बसेरा शुरू किया गया था परंतु इस वर्ष रैन बसेरा बड़ा तैयार किया जा रहा है। परंतु अभी तक नए रैन बसेरे का शुभारंभ नहीं किया गया है जिसके चलते दोनों रैन बसेरे बंद चल रहे हैं। रैन बसेरा बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत रात्रि एक बेसहारा व्यक्ति जब दुकान के बाहर सोया तो अधिक ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर थाना के एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया है। लोगों का कहना है कि रैन बसेरा को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाये ताकि आगे और किसी बेसहारा व्यक्ति की ठंड के कारण मौत न हो।
फोटो:5, मृतक व्यक्ति व जांच करती पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत