मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
जनपद मीरजापुर के किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि आगामी दिनों में मौसम की स्थिति खराब रहेगी। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। अतः किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे।
रबी के समस्त फसलों हेतु 1.5 प्रतिशत तथा औद्यानिक फसलों हेतु 5 प्रतिशत प्रीमियम निर्धारित है। जिससे फसल की बुवाई किसी भी कारण असफल होती है तो बीमित राशि का 25 प्रतिशत धनराशि कृषकों को तत्काल बीमा कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। फसल की बुवाई से कटाई की अवधि में स्थानीय आपदाओं, ओला, भूस्खलन, जल प्लावन से फसल की क्षति होने अथवा फसल की कटाई के उपरान्त 14 दिनों की अवधि तक खेत में कटी हुई फसलों को बेमौसम/चक्रवाती वर्षा, चक्रवात से क्षति की स्थिति में व्यक्तिगत बीमित कृषक के स्तर पर क्षति का आंकलन कर क्षतिपूर्ति की धनराशि देय होती है। ऐसी स्थिति में बीमित कृषक को आपदा के 72 घंटे के अन्दर सीधे बीमा कम्पनी भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु टोल फ्री नम्बर 14447 पर सम्पर्क कर कम्प्लेन दर्ज करा सकते है।
अतः जनपद मीरजापुर के किसान भाईयों से अनुरोध है कि रबी 2025 में बोयी गयी फसल में वर्षा/अतिवृष्टि से हुई क्षति के सम्बन्ध में बीमा कम्पनी के टोलफ्री 14447 नम्बर पर अवगत करायें।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।