बस ड्राईवर कंडक्टर नशीली गोलियों के मामले में 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): थाना खुईयांसरवर की प्रभारी मैडम राजवीर कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने 14,300 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए ड्राईवर कंडक्टर मूला राम पुत्र हुकमा राम वासी नाथवाला जिला बीकानेर राजस्थान, रमेश कुमार पुत्र गंगाराम वासी गुमटिया जिला चुरू राजस्थान को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
जानकारी अनुसारप्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी प्रभारी कल्लरखेड़ा सज्जन सिंह, गुमजाल स्टेट नाका एएसआई हरमिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नाके पर तैनात थी। इतने में राजस्थान से आ रही एक बस आरजे 07, पीबी 8111 आती दिखाई दी। शक के आधार पर बस को रोककर तलाशी ली तो ड्राईवर कंडक्टर के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में से 14,300 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूला राम पुत्र हुकमा राम वासी नाथवाला जिला बीकानेर राजस्थान, रमेश कुमार पुत्र गंगाराम वासी गुमटिया जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 7, 10.01.22 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*