पंजाब फाजिल्का23अक्टूबर*नशा तस्करों व लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी हरमनबीर सिंह
अबोहर, 23 अक्तूबर (शर्मा): जिला फाजिल्का के नए एसएसपी हरमनबीर सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को जिला फाजिल्का को नशामुक्त करने तथा लूटपाट पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्यवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत डीएसपी राहुल भारद्वाज के नेतृत्व में नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, पुलिस पार्टी द्वारा कड़ी नाकाबंदी जारी कर रखी है। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह ने इसी के तहत इलाके में कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। पीसीआर नगर थाना अबोहर व नगर थाना 2 में नए सिरे से चलाई गई जिसमें एक थानेदार एक हवलदार या सिपाही डयूटी लगाई गई है। दोनों थानों की पीसीआर दिन-रात इलाके में चलेंगी। पीसीआर चलने के कारण लोग अब कुछ हद तक सुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
फोटो:7, एसएसपी फाईल फोटो व ठाकर आबादी रोड अबोहर फाटक के निकट पीसीआर द्वारा गश्त जारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ23 अक्टूबर 26*UP में MLC की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू।
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के देश और दुनिया के मुख्य समाचार*
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak