पंजाब 6 सितम्बर 2024* नगर थाना पुलिस ने डोरी एक्ट के मामले में भगौड़ा तरूण आनंद को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया
अबोहर, 06 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़, एसपीडी प्रदीप संधू द्वारा भगौड़ा आरोपियों को पकड़ने के लिए एक मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज प्रथा व अन्य मामलों में भगौड़ा आरोपी तरूण आनंद पुत्र लेखराज वासी कम्बोज नगर फिरोजपुर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जायेगा। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने वंदना रानी के बयानों के आधार पर उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने के आरोप में तरूण आनंद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तरूण आनंद अदालत से भगौड़ा घोषित किया गया। अदालत ने उसके गिरफ्तारी वारंट जारी किये। पुलिस ने आज उसे काबू कर लिया। मामले की जांच जारी है।
फेाटो:4, तरूण आनंद व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*