पंजाब 31 अक्टूबर *ललित मिढ़ा चिट्टा सहित काबू, जेल भेजा
अबोहर, 31 अक्तूबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह व एएसआई अमरीक सिंह किलियांवाली वाली रोड की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान ललित कुमार मिढ़ा पुत्र अशोक मिढ़ा वासी रिद्धी सिद्धी कालोनी अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि नशा बेचने वाले जो प्रोपर्टीयां बनाते हैं उनको भी अटैच कर जब्त किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 4 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 2 अक्टूबर 26*महात्मा गांधी जी की जयंती पर जिला स्तरीय वॉक रेस प्रतियोगिता संपन्न;
मथुरा 2 अक्टूबर 26* श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने भरी हुंकार, 11सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26*नई दिल्ली में सजा इंटरनेशनल इम्पीरियल अवॉर्ड्स 2026 का मंच उद्यमियों को मिला सम्मान