पंजाब 29 सितम्बर 2023* 10 ग्राम हैरोइन सहित नीरज काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 29 सितम्बर 2023* 10 ग्राम हैरोइन सहित नीरज काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 29 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एडीशनल एसएचओ बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी सीडफार्म ज्यूस फैक्ट्री की ओर जा रही थी कि सामने से रहे युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ टिंकू पुत्र रमेश कुमार वासी नई आबादी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 1 में मुकदमा नं. 193, 28.9.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो : पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हरिद्वार16अगस्त26*कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर बिल्केश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश