पंजाब 28 सितम्बर 2024* सिलेंडर चोरी करने वाले दो युवक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मेवा गैस एजेंसी के टैम्पो से सिलेंडर चोरी करने के आरोप में दर्शन सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं. 5-6, जसपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गली नं.2, जोहड़ी मंदिर अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने दो सिलेंडर बरामद कर अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टैम्पू चालक दीपक कुमार पुत्र रामदेव वासी गली नं. 7 ईदगाह बस्ती मेवा गैस एजेंसी के सिलेंडर सप्लाई करता है उसके बयानों पर पुलिस ने मुकदमा नं. 105, 27.9.24 भांदस की धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी प्रमिला रानी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी।
फोटो:03, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य