पंजाब 21 जून* पंजाब को नशा मुक्त करने में लोग करें सहयोग : एसएचओ गुरचरण सिंह।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 21 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह ने राजीव नगर में डॉ. मुकेश व अन्य पार्षदों के साथ मीटिंग कर जिला फाजिल्का को नशामुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई व्यक्ति बाहर से आकर किसी प्रकार का नशा बेचने का करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई देता है तो उसकी सूचना भी पुलिस को दें। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशामुक्त करने के लिए कई उपराले किये जा रहे हैं।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*