पंजाब 21 जून* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले दो आरोपी श्रवण कुमार व रामचंद्र का स्पैशल मेडीकल करवाया गया।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 21 जून थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने श्रवण कुमार उर्फ मांडू पुत्र हरी सिंह वासी ढाणी फेफाणा तहसील नौर जिला हनुमानगढ़, रामचंद्र उर्फ संदीप पुत्र कृष्ण लाल वासी चारणावाली तहसील नौहरी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को स्पैशल मैडीकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला पुलिस नाबालिगा के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 58, 14.06.23, भांदस की धारा 363, 366ए, 120बी व 376डी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। लडक़ी का मैडीकल करवाने के बाद धारा 376 की बढ़ौतरी की गई थी।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*